फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba churah childern injured due to fall from house

चचोला गांव में दुसरी मंजिल से नीचे गिरा बच्चा, टांडा रेफर

Sun, 11 Oct 2020 06:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
chamba churah childern injured due to fall from house
चंबा। विधानसभा क्षेत्र चुराह की सनवाल पंचायत के चचोला गांव में घर की दूसरी मंजिल से गिरने से दो वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। रमेश पुत्र बलदेव निवासी चचोला शनिवार शाम के समय घर की दूसरी मंजिल पर खेल रहा था।
विज्ञापन

बच्चा अचानक खेलते-खलते लेंटर के किनारे पर पहुंच गया और नीचे गिर गया। बच्चे के नीचे गिरते ही परिवार के सदस्य नीचे पहुंचे और बच्चे को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने बच्चे का प्राथमिक उपचार किया। मगर बच्चे की हालत में ज्यादा सुधार नहीं हो रहा था।
विज्ञापन

इसके चलते बच्चे को चंबा से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। परिजन रात को ही बच्चे को लेकर टांडा रवाना हो गए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहन सिंह ने बताया कि घायल बच्चे को उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed