फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba charas recovered from bus passenger

भंजराडू से कांगड़ा जा रही निजी बस के यात्री से पकड़ी 242 ग्राम चरस

Sat, 19 Sep 2020 09:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
chamba charas recovered from bus passenger
चुवाड़ी (चंबा)। भंजराडू़ से कांगड़ा जा रही निजी बस में पुलिस ने एक यात्री को 242 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। निजी बस शुक्रवार शाम को भंजराडूू़ से कांगड़ा की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस ने फॉरेस्ट चेक पोस्ट डडमन में नाका लगाया था। इस दौरान पुलिस वहां से गुजरने वाले हर वाहन की जांच कर रही थी। इसी दौरान निजी बस वहां पहुंची। पुलिस ने बस को चेकिंग के लिए रोका।
विज्ञापन

पुलिस टीम जब बस के भीतर सामान की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रहमत अली निवासी गांव थांजू डाकघर खुशनगरी सीट से उठकर भागने का प्रयास करने लगा। इससे पुलिस को उसके ऊपर शक हो गया। इस आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ा और उसके सामान की तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तलाशी में 242 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने चरस को जब्त करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ चुवाड़ी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

खबर लिखे जाने तक आरोपी को कोर्ट में पेश नहीं किया गया था। पुलिस अधीक्षक एस अरूल कुमार ने बताया कि निजी बस में एक यात्री को चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed