फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba bharmour road blocked in lahal due to landslide

लाहल के पास चट्टानें गिरने से भरमौर-पठानकोट एनएच हुआ अवरूद्घ

Tue, 17 Mar 2020 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
chamba bharmour road blocked in lahal due to landslide
भरमौर (चंबा)। भरमौर-पठानकोट हाईवे एक बार फिर लाहल के पास पहाड़ी दरकने के बाद भारी भरकम चट्टानें गिरने से बाधित हो गया है। हाईवे के बंद होने से यहां से होकर गुजरने वाले वाहनों पर ब्रेक लग गई है। ऐसे में भरमौर और चंबा की तरफ छोटे और बड़े वाहनों की कतारें लग गई हैं। वहीं चट्टानें गिरने से यहां एक बार फिर पहाड़ दरकने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर एक बजे अचानक पहाड़ी दरकने से सड़क पर भारी भरकम चट्टानें गिर गईं। गनीमत रही कि गिरने वाली चट्टानों के कारण जानमाल का नुकसान नहीं पहुंचा है। लेकिन, एनएच मंडल चंबा ने छोटे वाहनों की बहाली के लिए सुचारु करवाया गया था। मगर एक बार फिर एनएच बाधित होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है।
विज्ञापन

वहीं अब चट्टानों के साथ-साथ पहाड़ के दरकने का खतरा मंडराने लगा है। हाईवे बंद होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी रहीं। यहां लोग पिछले आठ घंटे से फंसे हुए हैं। जबकि बसें पिछले दो दिनों से भरमौर में फंसी हुई है। इससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एनएच मंडल हाईवे को बहाल करने में जुट गया है। यात्री योगराज, प्रताप चंद, अशोक कुुमार, सुरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार का कहना है कि वह एनएच के बहाल होने का सुबह दस बजे से इंतजार कर रहे हैं। बावजूद अब दोबारा पहाड़ से चट्टानें गिरने से एनएच पूरी तरह से बंद पड़ गया है। उन्होंने कहा कि हाईवे के बंद होने से उन्हें आठ घंटे वाहनों में फंसे हुए हैं।

एनएच मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता राजिंद्र शेखरी ने बताया कि भरमौर-पठानकोट हाईवे पर लाहल ढांक के पास मंगलवार दोपहर एक बजे गिरी चट्टानों से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। उन्होंने कहा कि बड़ी-बड़ी चट्टानों को ब्लास्ट करके या फिर अन्य तरीके से हटाया जा सकता है। यहां पहाड़ दरकने का खतरा बना हुआ है। इससे काम करने में परेशानियां पेश आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed