फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba bharmour nh closed in lahal due to landslide

लाहल के समीप पहाड़ी से भूस्खलन के चलते भरमौर हाईवे अवरूद्द

Mon, 16 Mar 2020 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
chamba bharmour nh closed in lahal due to landslide
भरमौर (चंबा)। चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर लाहल के समीप भूस्खलन से बाधित हो गया। इस कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़क बंद होने से भरमौर से चंबा और होली की तरफ जाने वाले वाहन फंस गए हैं।
विज्ञापन

इस वजह से सैकड़ों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़क बंद होने की सूचना मिलते ही एनएच प्रबंधन ने मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू किया। मगर लगातार पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण अभी तक हाईवे पर छोटे वाहनों की आवाजाही ही सुचारु हो पाई। जबकि बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए हाईवे बहाल नहीं हो पाया हैं। सड़क बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। यात्रियों का कहना है कि भरमौर हाईवे की हालत दिन प्रतिदिन खस्ता होती जा रही है। इसके चलते मार्ग पर आवाजाही खतरनाक हो गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मार्ग पर आए दिन पहाड़ दरक रहे हैं। इससे घंटों यातायात बाधित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जब भी मार्ग को चौड़ा करने के प्रयास शुरू हो रहे हैं तो वहीं, पर भूस्खलन हो जाता है। इस कारण यात्रियों को आवाजाही में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री राजेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, देवी लाल, राजकुमार, पूर्ण चंद, व्यास देव, केवल कुमार, लेखराज, सुनील कुमार, दत्तो राम, दिनेश कुमार, अमित कुमार, राकेश कुमार, जन्म सिंह और प्रकाश चंद का कहना है कि यह मार्ग काफी व्यस्त है। इसके साथ ही भरमौर के लिए इकलौता मार्ग है। लेकिन सड़क की हालत बेहद खराब है। सड़क पर गहरे गड्ढे पड़ चुके हैं। लेकिन अभी तक एनएच प्रबंधन की ओर से मार्ग को चकाचक करने के लिए कोई प्रयास नहीं किए हैं। उन्होंने मांग की है कि जल्द हाईवे की दशा सुधारी जाए।

राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण चंबा के अधिशाषी अभियंता राजेंद्र शेखरी ने बताया कि मार्ग बंद होने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि छोटे वाहनों के लिए मार्ग खोल दिया गया है। मगर लगातार भूस्खलन होने के कारण बड़े वाहनों की आवाजाही सुचारु नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि विभागीय मशीनरी मौके पर मौजूद रहे। भूस्खलन थमते ही बड़े वाहनों के लिए भी हाईवे खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed