{"_id":"5d98c9f48ebc3e93d1009e52","slug":"chamba-bharmour-national-highway-blocked-chamba-news-sml309967739","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह घंटे ठप्प रहने के बाद फिर अवरूद्द हो गया भरमौर- चंबा नेशनल हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह घंटे ठप्प रहने के बाद फिर अवरूद्द हो गया भरमौर- चंबा नेशनल हाईवे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरमौर(चंबा)। भरमौर-चंबा हाईवे पर शनिवार को दिन भर वाहनों की आवाजाही ठप रही। इसके चलते वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि सुबह से बंद हाईवे 11 बजे बहाल हो गया था। मगर 12 बजे फिर से दुनाली के समीप टिप्पर फंसने से बाधित हो गया। खबर लिखे जाने तक मार्ग बहाल नहीं हो पाया है। मार्ग बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगी रही। बसों में सवार यात्री मार्ग बहाल होने का इंतजार करते रहे।
जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह करीब पांच बजे बग्गा के समीप रूंगड़ी नाला के समीप ट्रक सड़क की ऊपरी तरफ धंस गया। इस कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही थम गई। कड़ी मशक्कत के बाद 11 बजे ट्रक को हटाया गया। इसके बाद यातायात बहाल हुआ।
इसके बाद दुनाली के समीप एक टिप्पर सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे एक बार फिर यात्रा प्रभावित हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी गैहरा से टीम मौके पर पहुंची। टिपर को हटाने के लिए प्रयास शुरू किए। मगर शाम करीब पांच बजे तक मार्ग से टिपर नहीं हट पाया। गनीमत रही कि टिपर सड़क से नीचे नहीं पलटा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।