फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba-Bhala route bus broke down midway

Chamba News: चंबा-भाला रूट की बस बीच राह हो गई खराब

Wed, 24 Apr 2024 01:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Chamba-Bhala route bus broke down midway
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम की खटारा बसें यात्रियों के लिए जी का जंजाल बनती जा रही हैं। आए दिन किसी ने किसी रूट पर एचआरटीसी की बसें बीच राह ही खराब हो रही हैं। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। सोमवार शाम साढ़े पांच बजे एचआरटीसी की बस अपने निर्धारित रूट चंबा-भाला के लिए रवाना हुई जो बालू के पास बीच राह खराब हो गई। इससे सवारियों को काफी देर तक परेशान होना पड़ा। इस दौरान कई सवारियां लिफ्ट लेकर तो कई टैक्सियों के जरिये अपने गंतव्य के लिए रवाना हुईं। बस खराब होने की सूचना जब निगम प्रबंधन को मिली तो सवारियों की सहूलियत के लिए दूसरी बस को भेजा गया। इसके बाद मौके पर मौजूद शेष सवारियां दूसरी बस में सवार होकर अपने घरों के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चंबा से भाला के लिए सोमवार शाम 5:30 बजे सवारियों को लेकर निकली हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सिर्फ दो किलोमीटर का सफर तय कर बालू के पास पहुंचने पर बीच राह खराब हो गई। बस में आई तकनीकी खराबी को भांपते हुए चालक ने बस को सड़क किनारे पार्क कर दिया। अपने स्तर पर चालक-परिचालक ने बस को स्टार्ट करने का प्रयास किया लेकिन, वे इसमें सफल नहीं हो पाए। यात्रियों अनिल कुमार, रमेश कुमार, साहिल, रोहित, मदन लाल, सुनील कुमार और राज कुमार ने बताया कि पहले भी कई बार निगम की बसें बीच राह में खराब होती रहती हैं। इसका खामियाजा सीधे तौर पर सवारियों को भुगतना पड़ता है। कहा कि प्रबंधन को विभिन्न रूटों पर खटारा बसें नहीं भेजनी चाहिए।
विज्ञापन

एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह का कहना है कि बस में तकनीकी खराबी के चलते यह समस्या उत्पन्न हुई। बताया कि सवारियों को दूसरी बस के माध्यम से गंत्वयों के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed