फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba all bus service closed due to corona viruse

जनता कर्फ्यू के चलते जिला में नहीं दौडेंगे सरकारी व निजी बसें

Sat, 21 Mar 2020 09:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
chamba all bus service closed due to  corona viruse
चंबा। जनता कर्फ्यू के चलते रविवार को जिले के किसी भी रूट पर कोई बस नहीं दौड़ेगी। इस दौरान सरकारी और निजी बस सेवाएं पूर्ण रूप से प्रभावित रहेंगी। जिला प्रशासन ने एचआरटीसी को इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा निजी ऑपरेटर यूनियन को भी इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

रविवार को जिले की सड़कों पर कोई बस सेवा नजर नहीं आएगी। लोगों को अपने घरों में रहने के लिए पहले ही बताया जा चुका है। कोरोना वायरस को हराने के लिए सरकार की ओर से एक दिन का जनता कर्फ्यू लगाया गया है। इससे तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके। जब लोग घरों में रहेंगे, तो कोरोना वायरस के संक्रमण में नहीं आएंगे। इससे काफी हद तक यह वायरस नियंत्रण में आ सकता है।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न रूटों पर सरकारी और निजी बसों को मिलाकर करीब ढाई सौ बसें चलती हैं। रविवार को अपने रूटों पर नहीं दौडे़ंगी। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए पूरे देश में बंद का ऐलान किया गया है। जिला प्रशासन ने लोगों से जनता कर्फ्यू में सहयोग देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed