फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba 50 road closed due ro rain

जिले में मूसलाधार बारिश से 50 मार्गो पर थमी वाहनों की रफ्तार

Sat, 25 Jul 2020 07:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
chamba 50 road closed due ro rain
चंबा। जिले में मूसलाधार बारिश से भरमौर-पठानकोट हाईवे सहित 50 सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। इस दौरान जगह-जगह भूस्खलन, पत्थर और मलबा गिरने से कई वाहन फंस गए। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीमों ने मशीनों के जरिये ज्यादातर सड़कों को बहाल कर दिया है। नेशनल हाईवे शनिवार को सुबह के समय ढुंढियारा बंगला और केरू के समीप भूस्खलन होने से बाधित रहा।
विज्ञापन

केरू पहाड़ के समीप भूस्खलन से हाईवे करीब तीन घंटे तक बाधित रहा। इस दौरान क निजी कार मलबे में फंस गई। चालक ने गाड़ी निकालने के लिए प्रयास किए।
मगर मलबे में गाड़ी धंस चुकी थी। इसकी सूचना मिलते ही एनएच प्रबंधन की मशीनरी मौके पर पहुंची। जेसीबी से हाईवे का मलबा हटाया। इसके बाद कार भी निकल गई। करीब तीन घंटे तक गाड़ी मलबे में फंसी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि यह गाड़ी बिना पंजीकरण करवाए कटोरी बंगला से चंबा की ओर आ रही थी। बैरियर से इस गाड़ी को दोबारा पंजीकरण के लिए कटोरी बंगला बैरियर में आने के लिए कहा। वापसी के दौरान गाड़ी मलबे में फंस गई।
बताते चलें कि बरसात में होने वाली मूसलाधार बारिश ने एनएच मंडल चंबा और लोनिवि की परेशानियों को बढ़ाना शुरू कर दिया है। बारिश के चलते तीसा लोनिवि मंडल के तहत 39 सड़के बारिधत रहीं।
यहां सड़कों पर पर जगह-जगह ल्हासे, मलबा और पत्थर गिरने से ही इस प्रकार की नौबत पेश आई। लोनिवि तीसा मंडल के तहत कल्हेल-बलिघराट, तीसा-देवीकोठी मार्ग सहित 37 मार्ग बंद रहे।

वहीं, लोनिवि मंडल चंबा के तहत जांघी-लिल्ह, मरेड़ी-साहो, चंबा-कोल्हड़ी, परोथा-कुरैणाधार सहित 9 मार्ग भूस्खलन से बाधित रहे। सलूणी मंडल के तहत एक सड़क बारिश से बाधित हुई। इसे दोपहर बाद खोल दिया गया था। लोनिवि मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता ने बताया कि सड़कों को बहाल कर दिया गया है।
लोनिवि मंडल तीसा अधिशासी अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि बारिश से कई मार्ग बंद हुए हैं। इन्हें दोपहर बाद बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed