{"_id":"5f3f96ff8ebc3e3d1c118c6a","slug":"chamba-45-road-closed-due-to-rain-chamba-news-sml342325554","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसलाधार बारिश से जिले में 45 सड़कें हुई बंद, लोगों की बढ़ी मुसीबतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसलाधार बारिश से जिले में 45 सड़कें हुई बंद, लोगों की बढ़ी मुसीबतें
विज्ञापन
चंबा। जिले में मूसलाधार बारिश से जगह-जगह होने वाले भूस्खलनों से 45 सड़कें बाधित हो गईं। इसके अलावा नेशनल हाईवे पर भी बार-बार यातायात प्रभावित होता रहा। इस वजह से जिले के हजारों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़कें बाधित होने से यात्री घंटों जाम में फंसे रहे। वहीं लोक निर्माण विभाग और एनएच प्राधिकरण को करोड़ों का नुकसान भी हुआ है।
जानकारी अनुसार भरमौर-पठानकोट एनएच केरू पहाड़ के पास बीच-बीच में भूस्खलन होने से बाधित होता रहा। ऐसे में पहले से चिह्नित स्थानों पर तैनात की गई मशीनरी ने प्राथमिकता के आधार पर एनएच को बहाल किया गया। इसके अलावा लोनिवि मंडल चंबा के तहत 20 सड़कें बाधित रहीं।
इसमें जांघी-लिल्ह, चंबा-खज्जियार, परेल-कोल्हड़ी,चंबा-साहो, लुडेरा-सुंगल, चंबा-सिढकुंड, साहो-कीड़ी, भनेरा-देवीदेहरा, कीड़ी-लग्गा, देवीदेहरा-कोलका, कोलका-जटकरी, बकाणी-सिरना, चंबा-जुम्महार, चंबा-सरू, चंबा-साच मार्ग भूस्खलन के कारण बाधित रहे। हालांकि ज्यादातर सड़कों को देर शाम तक वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
मगर मौसम की दुश्वारियों ने लोगों को दिन भर खूब परेशान किया। लोनिवि मंडल तीसा के तहत कियाणी-राजनगर-चकलू, कोटी-चकलू, तीसा-सतियास, बौंदेड़ी-मंगली और दियूला-अन्यूंडा सहित दर्जन भर मार्ग ल्हासे गिरने से बाधित रहे। जबकि लोनिवि मंडल सलूणी के तहत सुंड़ला-तेलका, हुडान-लिग्गा और वासा-नड्डल मार्ग भूस्खलन के कारण बाधित रहे।
लोनिवि मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता जेएस ठाकुर ने बताया कि बारिश से उनके परिक्षेत्र में 20 सड़कें बाधित हुईं हैं। दोपहर तक सभी सड़कों को बहाल कर दिया गया है। इससे विभाग को करीब एक करोड़ की चपत लगी है।