{"_id":"5ea704818ebc3e90393c02df","slug":"chamba-400-people-screaning-done-chamba-news-sml3314987125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहरी राज्यों व जिलों से आए 400 लोगों की स्वास्थ्य विभाग ने की स्क्रीनिंग 15-49-00","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहरी राज्यों व जिलों से आए 400 लोगों की स्वास्थ्य विभाग ने की स्क्रीनिंग 15-49-00
विज्ञापन
चंबा। जिले के बॉर्डर पर स्वास्थ्य विभाग ने बाहर से आने वाले लोगों की स्वास्थ्य जांच करने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। यहां सरकार की ओर से जारी आदेश पर बाहरी राज्यों और जिलों में फंसे लोगों को चंबा पहुंचाया जा रहा है।
इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग ने बॉर्डर एरिया में स्वास्थ्य जांच केंद्र बनाकर बाहर से आने वाले लोगों की जांच की जा रही है। बाहर से आने वाले लोगों को जिले में दाखिल करने से पहले स्वास्थ्य विभाग की टीमें बुखार और ऑक्सीजन लेवल को चेक कर रहे हैं।
ताकि, व्यक्ति में कोरोना संक्रमण को लेकर पूरी जांच की जा सके। थर्मल स्कैनिंग के जरिये बाहर से आने वाले लोगों का बुखार चेक किया जा रहा है। चेकिंग के दौरान अगर किसी में बुखार और ऑक्सीजन लेवल कम पाया जाएगा, तो उसे स्वास्थ्य विभाग क्वारंटीन पर रखने की व्यवस्था करेगा।
विज्ञापन
सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग उस व्यक्ति के सैंपल भी ले सकता है। बाहरी राज्यों और जिलों से अभी तक चंबा में 400 से अधिक लोग दाखिल हो चुके हैं। स्क्रीनिंग करने के बाद ही इन लोगों को जिला में दाखिल होने की अनुमति दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए खैरी, दुनेरा और पांगी में बाहर से आने वाले लोगों की चेकिंग के लिए केंद्र स्थापित किए हैं। इसके अलावा लाहडू़ और तुन्नूहट्टी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य केंद्र बनाए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की स्क्रीनिंग की जा रही है। बुखार और ऑक्सीजन लेवल चेक करने के लिए स्वास्थ्य टीमों को उपकरण दिए गए हैं।