फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba 2 crore lose due to snowfall

बर्फबारी से लोनिवि को सवा दो करोड़ का नुकसान

Mon, 25 Jan 2021 07:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 07:26 PM IST
विज्ञापन
chamba 2 crore lose due to snowfall
सलूणी (चंबा)। जिले में मूसलाधार बारिश और बर्फबारी से लोक निर्माण विभाग को सवा दो करोड़ का नुकसान हुआ है। इसमें भरमौर मंडल के तहत 36 मार्ग बाधित होने से सबसे अधिक डेढ़ करोड़ की चपत लगी है। ज्यादातर मार्गों को लोक निर्माण विभाग ने यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। मगर अभी भी 46 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप है। पांगी मंडल के 23 मार्गों में देरशाम तक लोनिवि पांगी ने 13 सड़कों को यातायात के लिए सुचारु कर दिया गया। अभी भी क्षेत्र में 10 मार्ग बंद पड़े हैं।
विज्ञापन

इसमें पांगी-कुमार-परमार, चंबा-चस्क, पांगी-हुड़ान, पांगी-शुण, पांगी-रैं, पांगी-खज्जियार, पांगी-तमेली, पांगी-कुठाहर मार्ग शामिल हैं। लोनिवि मंडल तीसा में भी अभी तक 12 मार्गों पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। यहां सड़कें बंद होने से लोनिवि को 65 लाख का नुकसान का अनुमान है। सोमवार दोपहर तक मार्गों को लोक निर्माण विभाग ने सुचारु करवा दिया है। इसके अलावा चंबा मंडल के तहत लोनिवि को 85 लाख के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

सलूणी में बर्फबारी से 80 लाख का नुकसान
लोक निर्माण विभाग मंडल सलूणी को बर्फबारी के कारण करीब 80 लाख रुपये नुकसान का अनुमान है। यहां एक दर्जन मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो गए हैं। इसके चलते लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि लोक निर्माण विभाग की ओर से एडवायजरी जारी की गई है। एडवायजरी के मुताबिक सुबह और शाम के समय चालक सावधानी बरतें। बर्फबारी के बाद सुबह और शाम तापमान में गिरावट होने से मार्ग पर कोहरा जम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ लोक निर्माण विभाग को एक दिन की बर्फबारी से करीब अस्सी लाख रुपये नुकसान हुआ है। लोक निर्माण विभाग ने क्षेत्र में बर्फबारी से बंद 12 मार्गों को बहाल कर दिया है। इसके साथ ही सलूणी लंगेरा मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। गौरतलब है कि शनिवार को देर शाम भारी बर्फबारी हुई थी। इसके चलते यहां एक दर्जन सड़कें बंद पड़ गई। बहरहाल, रविवार केे मौसम साफ होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने सड़कों को बहाल करने के लिए मशीनरी जुटा दी।
लोनिवि के एसई डीएस पठानिया ने कहा कि जिले में बर्फबारी और बारिश से विभाग को करीब सवा दो करोड़ का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed