फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chaltuni team win cricket turnament

चल्टूनी टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Thu, 10 Feb 2022 12:26 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
chaltuni team win cricket turnament
डलहौजी (चंबा)। डलहौजी के भित क्रिकेट ग्राउंड में श्याम मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला चल्टूनी और अवांह टीम के बीच खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए अवांह की टीम ने 20 ओवरों में 114 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी चल्टूनी की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए नौ विकेट खोकर दो गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया। बेहतर प्रदर्शन के लिए संजीव टंडन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

अवांह टीम के काका शर्मा को बेस्ट बल्लेबाज और मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया। बेस्ट क्षेत्ररक्षक चल्टूनी के अखिल और बेस्ट गेंदबाज अवांह के गौरव को चुना गया। आयोजनकर्ता ओम प्रकाश चौहान (बंटी), प्रकाश कपूर (काला), जिंदल चौहान, विनोद टंडन, राजीव भारद्वाज और मनोज चौहान ने बताया कि समापन समारोह में उपप्रधान ग्राम पंचायत बलेरा मंजीत कुमार मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन

वहीं, श्याम टंडन के पिता खरैती लाल, माता कुंती देवी और बहन बंधु विशेषातिथि के रूप मे मौजूद रहे। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 11000 रुपए नगद पुरस्कार और उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 5500 रुपए की नगद पुरस्कार देकर नवाजा गया। इस अवसर पर बीडीसी सदस्य बलेरा जियुंता अनीता देवी, वार्ड सदस्य अक्षय कुमार और राजीव मौजूद रहे। फाइनल मुकाबले में अनीश शर्मा और रमन शर्मा ने अंपायर, जिंदल चौहान स्कोरर और काका शर्मा और अभिमन्यु भरद्वाज ने कमेंट्री की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed