{"_id":"5f21a1f58ebc3e9fa8338859","slug":"challan-for-polythin-use-in-chamba-bhdhram-chamba-news-sml340001363","type":"story","status":"publish","title_hn":"भद्रम बाजार में पॉलीथिन बेचने वाले दुकानदार को जड़ा दो हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भद्रम बाजार में पॉलीथिन बेचने वाले दुकानदार को जड़ा दो हजार जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर भद्रम बाजार की दुकानों में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पुलिस की संयुक्त टीमों ने कार्रवाई की। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पुलिस की टीम ने एक दुकानदार को पॉलीथिन का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा। पॉलीथिन के लिफाफों को टीम ने जब्त कर लिया।
इसके साथ ही दुकानदार को दो हजार रुपये का जुर्माना ठोका है। दुकानदार को कड़ी हिदायत दी गई है कि वह दोबारा दुकान में पॉलीथिन का इस्तेमाल न करे। पुलिस और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने भद्रम बाजार की अन्य दुकानों में भी दबिश दी। इस दौरान दुकानों में पॉलीथिन इस्तेमाल को लेकर जांच पड़ताल की गई।
इसके साथ ही जांचा गया कि दुकानदार पॉलीथिन की बिक्री तो नहीं कर रहे हैं। दुकानों में दबिश के बाद संयुक्त टीमों ने मार्ग पर नाका लगाकर बसों और ट्रकों में प्रेशर हॉर्न के इस्तेमाल की जांच पड़ताल की। इस दौरान तीन वाहनों में प्रेशर हॉर्न इस्तेमाल करने पर उनके चालान किए गए।
विज्ञापन
इनसेट
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि भद्रम में पॉलीथिन का इस्तेमाल करने वाले दुकानदार को दो हजार रुपये का जुर्माना ठोका गया है। इसके अलावा तीन वाहनों के प्रेशर हॉर्न चलाने पर चालान काटे गए हैं।
प्रवीण कुमार