{"_id":"61586a1d8ebc3e4af164a550","slug":"celebrated-happiness-with-the-tower-still-could-not-talk-to-loved-ones-chamba-news-sml38590111","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांगी में सिग्नल की समस्या बनी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांगी में सिग्नल की समस्या बनी परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टावर लगे खुशी मनाई, फिर भी अपनों से बात नहीं हो पाई
पांगी में सिग्नल की समस्या बनी परेशानी
घिसल, हिलुटवान और चस्कभटोरी में चरमराईं सेवाएं
सूरते हाल..............
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में मोबाइल सिग्नल समस्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। घिसल, हिलुटवान और चस्क भटोरी में जियो का टावर लगाने के बावजूद लोग अपनों से बात नहीं कर पा रहे हैं। इससे पांगी की 25 हजार की आबादी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है। पांगीवासियों के मुताबिक क्षेत्र में जियो के टावर लगने पर लोगों में खुशी थी कि अब वे बिना किसी परेशानी अपनों से बातचीत कर सकेंगे, लेकिन दूरसंचार सेवाएं गड़बड़ाने से लोगों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि पांगी में लचर दूरसंचार सेवाओं की शिकायत अब सीएम हेल्पलाइन नंबर पर करेंगे।
अपनों से नहीं हो रही बात : बिंद्रा
बिंद्रा कुमारी ने कहा कि पांगी में बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। वहीं, लोग अपने रिश्तेदारों और सगे-संबंधियों से भी बात नहीं कर पा रहे हैं।
एक माह में ही बेकार हो गए फोन
वार्ड सदस्य मंगल चंद का कहना है कि दो माह पहले ही घिसल में जियो का टावर लगाया गया है। टावर लगने के बाद लोगों ने जियो सिम और जियो के मोबाइल फोन खरीद लिए लेकिन एक माह में ही बेकार हो गए। इसके बारे में प्रशासन और जियो कंपनी प्रबंधन को भी अवगत करवाया गया बावजूद, इसके समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
ठगा सा महसूस कर रहे लोग : रिहा
रिहा कुमारी ने कहा कि कहने को तो क्षेत्र में जियो के टावर स्थापित किए गए हैं। बावजूद, इसके कभी भी मोबाइल पर बात करें तो स्पष्ट रूप से नहीं हो पाती है। ऐसे में ग्रामीण अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। कहा कि जल्द समस्या का समाधान नहीं करवाया गया तो विवश होकर वे मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करेंगे।
लोगों को हो रही परेशानी : श्याम
श्याम सिंह ने कहा कि पांगी में दूरसंचार सेवाएं गड़बड़ाने से लोगों को परेशानी हो रही है। कहा कि कभी कोई बीमार पड़ जाता है तो उसे पीठ पर लाद कर या पालकी में उठा कर अस्पताल तक लेकर जाना पड़ता है। दूरसंचार सेवाएं सुचारु न होने से उन्हें आपातकालीन में 108 एंबुलेंस का लाभ नहीं मिल पाता है।
आरसी पांगी बलवान सिंह ने कहा कि समस्या के बारे में उन्हें जानकारी मिली है। कहा कि दूरसंचार सेवाओं को सुचारु करवाने के बारे में जियो कंपनी प्रबंधन को सख्त निर्देश जारी किए जाएंगे।