फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   cctv establish in chamba border along with jammu kashamir

जिला चंबा के बॉर्डर एरिया में बढ़ाई जाएगी पेट्रोलिंग व पुलिस की गश्त

Mon, 21 Sep 2020 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
cctv establish in chamba border along with jammu kashamir
चंबा। जम्मू-कश्मीर के साथ सटे चुराह विधानसभा में सीमावर्ती क्षेत्रों में पशु तस्करी को रोकने के लिए मुख्य नाकों पर सीसीटीवी स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा गश्त और पेट्रोलिंग भी बढ़ाई जाएगी। सोशल मीडिया पर पशु तस्करी को लेकर युवती का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी चंबा ने इस पर कड़ा संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवती और अन्य शिकायतकर्ताओं से बात करके उपरोक्त मामले की गहनता से जांच की जाएगी। इसमें कोई दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जिले के बॉर्डर एरिया में पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी। मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में मौजूदा समय में 40 सीसीटीवी कार्य कर रहे हैं। आने वाले समय में इनकी संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा क्राइम के रोकने और संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए रात के समय पुलिस गश्त भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी चंबा ने कहा कि जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि उनके थानों में जो भी शिकायत दर्ज होती है। उसका तुरंत निवारण किया जाए। वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भी पुलिस विभाग विशेष योजना बना रहा है।

एनएच सहित अन्य सड़कों पर नाके बढ़ाए जाएंगे। चरस के मामलों में जिला पुलिस बड़ी मछली को पकड़ने का प्रयास करेगी, जो भी लोग चरस के साथ पकड़े गए हैं। उनसे पूछताछ कर पूरे रैकेट का पता लगाया जाएगा। नशे के सौदागरों को किसी भी सूरत में माफ नहीं किया जाएगा। इसके अलावा चिट्टा तस्करी करने वालों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा है और यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed