फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Case registered against three people for assaulting a person in Badhedhar

Chamba News: बधेड़धार में व्यक्ति से मारपीट से तीन लोगों पर मामला दर्ज

Mon, 25 Nov 2024 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 25 Nov 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Case registered against three people for assaulting a person in Badhedhar
साहो (चंबा)। बधेड़धार में अपने मवेशियों और सामान को लाने जा रहे एक व्यक्ति के साथ तीन लोगों की ओर से रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामना आया है। व्यक्ति ने पुलिस थाना चंबा में पहुंचकर शिकायत की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को सौंपी शिकायत में मोहम्मद दीन निवासी जुकेनी, सिल्लाघ्राट ने बताया कि 24 नवंबर की शाम 6:00 बजे के करीब वह अपने भाई अयूब खान के साथ घर से मवेशियों और सामान लाने के लिए बधेड़धार की ओर जा रहा था। इतने में तीन लोगों ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की। लिहाजा वह जैसे-तैसे कर वहां से भागकर अपने घर पहुंचा। जिसके बाद उसने पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed