{"_id":"626986cf22bbc859916d57ef","slug":"case-filed-against-25-unknown-people-for-setting-forest-on-fire-chamba-news-sml407052678","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगलों में आग लगाने पर 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगलों में आग लगाने पर 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
भरमौर-पठानकोट एनएच पर द्रड्डा के पास जंगल में लगी आग।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले के जंगलों में आग लगाने वाले अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ वन विभाग पुलिस में 25 एफआईआर दर्ज करवा चुका है। अभी तक इन शरारती तत्वों को पकड़ने में सफलता नहीं मिली है। इसकी वजह से जंगलों में आग लगने का क्रम बढ़ता जा रहा है। शरारती तत्व रात के अंधेरे में जंगलों में आग लगा रहे हैं।
ठोस कार्रवाई न होने की वजह से उनके हौसले बढ़ते जा रहे हैं। वन विभाग अपने स्तर पर इन शरारती तत्वों को पकड़ने का प्रयास कर रहा है लेकिन अभी तक उन्हें कामयाबी नहीं मिल पाई है। वहीं एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस विभाग की टीमें भी जांच कर रही हैं।
वन मंडल डलहौजी ने सर्वाधिक 17 एफआईआर पुलिस में दर्ज करवाई हैं। जबकि चंबा वन मंडल ने छह और चुराह ने दो एफआईआर दर्ज करवाई हैं। जनजातीय क्षेत्र पांगी और भरमौर वन मंडलों ने अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं करवाई है। क्योंकि यहां अभी तक जंगल में आग की घटनाएं देखने को नहीं मिली हैं। इसके पीछे लोगों की जागरुकता को भी माना जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्य वन अरण्यपाल एचके सरवटा ने लोगों से आग्रह किया है कि जंगलों में आग लगाने वालों की सूचना विभाग को दें।