{"_id":"6519aa292d82227042014fa4","slug":"case-against-four-people-including-pradhan-for-cutting-five-tosh-trees-chamba-news-c-88-1-ssml1006-8847-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: तोश के पांच पेड़ काटने पर प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: तोश के पांच पेड़ काटने पर प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ केस
Sun, 01 Oct 2023 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 01 Oct 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
किचन शेड निर्माण के लिए अवैध रूप से काटा गया पेड़: जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। अवैध रूप से तोश के पांच पेड़ काटने पर पंचायत प्रधान, दो वार्ड सदस्यों और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
यह एफआईआर जंगबनी वन बीट के वन रक्षक अनिकेत कुमार ने तीसा थाना में दर्ज करवाई है। वन रक्षक ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह रूटीन की तरह अपनी बीट में गश्त पर थे। मंडियोथ नामक स्थान पर तोश के पेड़ों के कटे हुए ताजा छिलके पड़े थे। थोड़ा आगे देखा तो वहां पांच पेड़ों के मिले। इसको लेकर छानबीन की तो उसे पता चला कि काटे गए पेड़ों का इस्तेमाल पंचायत की ओर से बनाए जा रहे किचन शेड में किया गया है।
वह निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचे तो देखा कि काटे गए तोश के पेड़ों की लकड़ी को शटरिंग के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। यह कार्य पंचायत प्रधान करवा रहा था। पेड़ काटने को लेकर प्रधान के पास विभाग से किसी प्रकार की अनुमति नहीं थी।
वन रक्षक अनिकेत ने सनवाल पंचायत के प्रधान, दो वार्ड सदस्यों और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। चारों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। अब पुलिस वन विभाग की टीम के साथ किचन शेड और जहां पेड़ काटे गए हैं, उस स्थान का निरीक्षण करेगी। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
वन परिक्षेत्र अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि किचन शेड के निर्माण के लिए पांच पेड़ अवैध रूप से काटने पर पंचायत प्रधान सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। पुलिस इसमें आगामी कार्रवाई करेगी। उधर, इस संबंध में पंचायत प्रधान से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नंबर स्विच ऑफ आया।
--