{"_id":"652828c4cee60c41c1056017","slug":"case-against-four-accused-in-assault-on-woman-chamba-news-c-88-1-ssml1006-9674-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: महिला से मारपीट में चार आरोपियों के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: महिला से मारपीट में चार आरोपियों के खिलाफ केस
Thu, 12 Oct 2023 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 12 Oct 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
चंबा। महिला, उनके पति और दो भाइयों पर एक महिला की पिटाई करने का आरोप लगा है। पीड़ित महिला ने तीसा थाना में चारों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित महिला का नागरिक अस्पताल तीसा में मेडिकल परीक्षण भी करवाया है। इसमें महिला को मारपीट के दौरान चोट लगने की पुष्टि हुई है। इसके चलते पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़ित महिला गुलशन बीबी निवासी गांव किनालवी डाकघर सेईकोठी ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि बुधवार को वह अपने घर के रास्ते से जा रही थीं। इसी दौरान हरदेई और उसके पति रिसालू ने उनका रास्ता रोक लिया। दोनों उनके साथ मारपीट करने लगे। इतने में मारपीट करने वाली महिला के दो भाई भी वहां पहुंच गए। चारों आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।