फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Car fell into drain, two people injured

Chamba News: कार नाले में गिरी, दो लोग घायल

Sat, 27 May 2023 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 27 May 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
Car fell into drain, two people injured
चंबा के शिकारी मोड़-थल्ली मार्ग पर नेरा पुल के पास नाले में गिरी कार।संवाद - फोटो : चंबा के शिकारी मोड़-थल्ली मार्ग पर नेरा पुल के पास नाले में गिरी कार।संवाद
तीसा (चंबा)। शिकारी मोड़-थल्ली मार्ग पर नेरा पुल के पास कार अनियंत्रित हो गहरे नाले में जा समाई। हादसे के दौरान वाहन से छिटक कर चालक और महिला झाड़ियों में गिर गए। घायलों की पहचान फजल खान पुत्र इनाय तुला निवासी गांव रलेरा डाकघर गनेड़ तहसील चुराह और जट्टी पत्नी फजलदीन निवासी गांव रलेरा डाकघर चुराह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 8:30 बजे के करीब फजल खान कार में सवार होकर रहलेरा से तीसा की ओर जा रहा था। कार में उसके साथ महिला भी सवार थी। नेरा पुल के पास पहुंचने पर चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित होने से कार खाई में गिरने लगी। इस दौरान छिटक कर दोनों सवार कार से बाहर झाड़ियों में जा गिरे। इससे वे चोटिल हो गए। वाहन गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिये सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला को मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया है। सिविल अस्पताल तीसा के बीएमओ डॉ. ऋषि पुरी ने बताया कि दोनों को प्राथमिक उपचार दे दिया गया। इसके बाद महिला को सीटी स्कैन करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed