फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Car fell into ditch, mother and son injured

Chamba News: खाई में गिरी कार, मां-बेटा चोटिल

Tue, 09 Apr 2024 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Car fell into ditch, mother and son injured
चंबा-भरमौर मार्ग पर चलेड घार के पास ढांक से नीचे लुड़कने के बाद क्षतिग्रस्त कार और घाल को सड़क
भरमौर (चंबा)। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर चलेड़ घार के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में मां-बेटा घायल हो गए। घायलावस्था में उन्हें स्थानीय लोगों ने जैसे-तैसे कर सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाने के बाद दोनों को दाखिल कर लिया गया है। घायलों की पहचान चेतन पुत्र प्रकाश चंद और बीना (50) पत्नी प्रकाश चंद गांव व ग्राम पंचायत औरा तहसील भरमौर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार मंगलवार शाम साढ़े चार बजे के करीब मां-बेटा अपनी कार में सवार होकर चंबा की ओर आ रहे थे। चलेड़ घार पहुंचने पर अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। वाहन गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने खाई से घायलों को निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए भरमौर अस्पताल पहुंचाया। यहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रेफर किया गया। एमएस डॉ. विपन ठाकुर ने बताया कि कार हादसे में मां-बेटा घायल हुए हैं। दोनों का मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed