फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Car falls into a deep ditch, driver dies, three injured

Chamba News: गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत, तीन घायल

Sun, 13 Apr 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Car falls into a deep ditch, driver dies, three injured
सलूणी के चखड़ी नाला में दुर्घटनाग्रस्त कार
सलूणी (चंबा)। भड़ेला-सलूणी मार्ग पर एक निजी कार चखड़ी नाला के समीप गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि गाड़ी में सवार तीन लोग घायल हो गए। यह हादसा रविवार शाम को करीब 5:30 बजे हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए किहार सिविल अस्पताल भेज दिया। वहीं, घायलों को भी प्राथमिक उपचार के लिए सिविल किहार अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच के लिए हरेक पहलू से पड़ताल कर रही है। मृतक की पहचान मोहम्मद शहवाज (30) पुत्र नसीब निवासी गांव लादावाला मुजफ्फरपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि ये लोग गांव-गांव जाकर गैस चूल्हे बेचते थे। रविवार को भी ये लोग भड़ेला की तरफ गए थे। शाम को जब वे वापस आ रहे थे तो चखड़ी नाला के समीप चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई। इसके चलते चालक की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी अखिलेश सिंह और अनिल की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए किहार सिविल अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

घायलों की पहचान मोहम्मद शोएब पुत्र असगर, मोहम्मद शादाब पुत्र कल्लू, शमशाद पुत्र फरयाज निवासी मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। सलूणी के डीएसपी रंजन शर्मा ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed