फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   car accident in chamba khajjair lakarmandi road three injured

खज्जियार-डलहौजी मार्ग कार लुढ़की, तीन सैलानी घायल

Tue, 10 Nov 2020 06:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
car accident in chamba khajjair lakarmandi road  three injured
लक्कड मंडी के पास ढांक से गिरकर क्षतिग्रस्त गाड़ी। - फोटो : Chamba
खज्जियार (चंबा)। खज्जियार-डलहौजी मार्ग पर लक्कड़मंडी के पास गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन पर्यटकों को मामूली चोटें आई हैं। घटना मंगलवार सुबह के समय घटित हुई। जब पर्यटक डलहौजी से खज्जियार की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान लक्कड़मंडी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। तीस फीट नीचे लुढ़कने के बाद कार पेड़ के साथ अटक गई।
विज्ञापन

इसकी वजह से पर्यटकों की जान बच गई। अन्यथा गहरी खाई में गिरने से बड़ा नुकसान हो सकता था। वहीं गाड़ी के खाई में गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने पर्यटकों को गाड़ी से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सैलानी टैक्सी से खज्जियार घूमने चले गए। लक्कडमंडी निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उपरोक्त स्थान पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसलिए यहां क्रैश बैरियर या पैरापिट होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed