{"_id":"618e6a41b5a4994a4c5b959f","slug":"canter-dropped-in-seoul-river-driver-s-death-chamba-news-sml3899883199","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियूल नदी में गिरा कैंटर, 1 की मौत 1 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियूल नदी में गिरा कैंटर, 1 की मौत 1 घायल
विज्ञापन
सियूल नदी में दुर्घटनाग्रस्त कैंटर।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलूणी (चंबा)। बरोटी-पनोग सड़क पर 50 मीटर नीचे सियूल नदी में कैंटर दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। जबकि, एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक चालक की पहचान अशोक कुमार पुत्र पृथ्वीराज निवासी द्रबड़ के रूप में हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अशोक कुमार पुत्र पृथ्वीराज निवासी द्रबड़ कैंटर (407) में एनएचपीसी के कर्मचारियों को छोड़कर लौट रहा था। गाड़ी में उसके साथ अजय कुमार पुत्र महिंद्र कुमार निवासी मंजीर भी था। पनौग नामक स्थान पर अचानक चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे सियूल नदी में जा गिरी। गाड़ी गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। उसके बाद ग्रामीणों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला। वहीं, बेसुध हालत में चालक अशोक कुमार और अजय कुमार को मेडिकल कॉलेज चंबा एनएचपीसी के वाहन के जरिये ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने चालक को मृत घोषित कर दिया। जबकि, गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने वाहन दुर्घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि घायल को मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।