फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Cancer patients forced to wander, OPD locked

Chamba News: कैंसर रोगी भटकने के लिए मजबूर, ओपीडी पर ताला

Sun, 12 Oct 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 12 Oct 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Cancer patients forced to wander, OPD locked
मेडिकल काॅलेज चंबा का परिसर। संवाद
चंबा। आकांक्षी जिले के कैंसर रोगियों को इलाज करवाने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज की कैंसर ओपीडी में विशेषज्ञ न होने से ताला लटक चुका है। गंभीर मरीज समय पर सही इलाज न मिलने के कारण जान गंवा चुके हैं। जिले के करीब 5,000 लोग कैंसर के रोग से ग्रसित हैं, जिन्हें अपना इलाज बाहरी राज्यों में जाकर करवाना पड़ रहा है। एक साल पहले मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ होने से इन मरीजों को चिकित्सीय परामर्श मिल रहा था, लेकिन अब उन्हें चिकित्सीय परामर्श के अलावा अन्य इलाज करवाने के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज और आईजीएमसी शिमला की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज को चंबा में संचालित हुए छह वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन एक वर्ष से यहां कोई भी कैंसर विशेषज्ञ नहीं है। एक समय था कि जब यहां तीन विशेषज्ञ ओपीडी में मिलते थे, लेकिन सरकार ने उन विशेषज्ञों का तबादला दूसरे जिलों में कर दिया। इसका न तो सत्ता पक्ष ने विरोध किया और न ही विपक्ष के नेताओं ने अपनी चुप्पी तोड़ी। यही वजह है कि कैंसर रोगियों को अपना इलाज करवाने के लिए भटकना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी होशियार सिंह, योगराज, विनोद कुमार, संजय शर्मा, मनीष कुमार, चैन सिंह, योगराज, देसराज और केवल कुमार ने बताया कि जो सुविधा मरीजों को चंबा में मिल रही थी। उसे सरकार को बंद नहीं करना चाहिए। कैंसर रोग को खत्म करने के लिए सरकार जागरूकता अभियान तो चला रही है, लेकिन इस बीमारी के इलाज के लिए उचित कदम नहीं उठाए जा रहे।
विज्ञापन


कैंसर रोग विशेषज्ञ की कमी को लेकर सरकार से बात की गई है। जल्द ही चंबा में विशेषज्ञ की नियुक्ति होने की उम्मीद है। डॉ. पंकज गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed