{"_id":"6abfdafc46fcbdc50a043050","slug":"campus-interviews-for-400-posts-to-be-held-in-chamba-on-the-7th-chamba-news-c-88-1-ssml1004-198612-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा में 400 पदों के लिए 7 को होंगे कैंपस इंटरव्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा में 400 पदों के लिए 7 को होंगे कैंपस इंटरव्यू
Fri, 02 Oct 2026 09:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 02 Oct 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर (चंबा)। जिला रोजगार कार्यालय में 7 अक्तूबर को निजी कंपनी बारबेक्यू नेशंस हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से करीब 400 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू होगा।
साक्षात्कार सुबह 10:30 से दोपहर 2 बजे तक बालू स्थित जिला रोजगार कार्यालय में होगा। भर्ती एफएंडबी सर्विस और किचन हेल्पर के पदों के लिए होगी। इसके लिए 10वीं या 12वीं पास 18 से 28 वर्ष आयु के पुरुष और महिला अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को दिल्ली, पुणे, गुजरात, बंगलूरू, चेन्नई, मुंबई और पंजाब समेत विभिन्न स्थानों पर रोजगार दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और बायोडाटा साथ लाना होगा। पात्र युवाओं से निर्धारित समय पर जिला रोजगार कार्यालय, बालू पहुंचने की अपील की गई है। संवाद