फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   cable stuck with tipper, pole uprooted

Chamba News: टिपर के साथ फंसी केबल, खंभा उखड़ा

Wed, 02 Aug 2023 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
cable stuck with tipper, pole uprooted
चंबा। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर मुगला बाजार में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक टिप्पर के साथ केबल फंसने से खंभा उखड़ गया। खंभे की चपेट में वहां खड़ीं तीन बाइकें भी आ गईं। वहीं दूसरी तरफ केबल नेटवर्क की तारें भी निकल गईं। गनीमत रही कि कोई राहगीर खंभे की चपेट में नहीं आया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। यह घटना बुधवार सुबह करीब 11 बजे की है।
विज्ञापन

भरमौर की तरफ से आ रहा टिपर मुगला बाजार में रैन शेल्टर के समीप पहुंचा तो सड़क के ऊपर से गुजर रही केबल टिपर के साथ जा फंसी। चालक को तार फंसने का आभास उस वक्त हुआ जब दुकानदारों ने हो हल्ला किया। केबल नेटवर्क के तार टूटने से टीवी के सेटऑप बॉक्स बंद पड़ गए। केबल नेटवर्क बहाल होने में करीब पांच घंटे का समय लगा। गौरतलब है कि मुगला बाजार में बीच रोड के ऊपर ही बिजली और अन्य केबल लगाए गए हैं। ऐसे में यहां बड़ा टिपर गुजारते वक्त चालक विशेष सावधानी बरतते है लेकिन बुधवार को टिपर चालक ने ध्यान नहीं दिया। दुकानदार शम्मी कुमार, नीरज कुमार, राकेश कुमार, मेहूल और सार्थक ने बताया कि टिपर के साथ तार फंसने से खंभा उखड़ गया। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि सड़क के ऊपर बिछाई गई केबल को व्यवस्थित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed