फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Buses will not run on Delhi, Chandigarh, Shimla and local routes today

दिल्ली, देहरादून, चंडीगढ़ व शिमला सहित लोकल रूटों पर 24 घंटें न करें सफर

Sun, 17 Oct 2021 07:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Buses will not run on Delhi, Chandigarh, Shimla and local routes today
एचआरटीसी संयुक्त समन्वयक समिति चंबा के पदाधिकारी गेट मीटिंग के बाद एक साथ। - फोटो : Chamba
चंबा। जिले से 24 घंटों में दिल्ली, देहरादून, चंडीगढ़, शिमला सहित 105 लोकल रूटों पर एचआरटीसी की बसें नहीं चलेेंगी। मांगें पूरी न होने से गुस्सा एचआरटीसी कर्मचारियों ने बस स्टैंड चंबा में एचआरटीसी की सभी बसें रविवार रात 12 बजे के बाद खड़ी कर दी हैं। ऐसे में जिले से बाहर और लोकल रूटों पर एचआरटीसी बस में सफर करने की योजना को 24 घंटों तक टाल दें। नहीं तो परेशानियों का ही सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

एचआरटीसी कर्मियों की हड़ताल में चालक-परिचालक, मेकेनिकल स्टाफ, स्टोर स्टाफ और कार्यालय स्टाफ सहित अमूमन 550 कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
संयुक्त समन्वय समिति के पदाधिकारियों और समस्त कर्मचारियों की ओर से हिमाचल पथ परिवहन निगम चंबा कार्यशाला में रविवार को गेट मीटिंग का आयोजन कर सरकार और निगम प्रबंधन के प्रति अपना रोष प्रकट किया गया। संयुक्त समन्वय समिति के अध्यक्ष ओम शंकर ने कहा कि दो माह से निगम कर्मी अपनी मांगों को लेकर प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। प्रबंधन और सरकार कर्मचारियों के लंबित देय भत्तों के प्रति संवेदनशील नहीं है। कर्मचारी वर्ग की मुख्य मांगें 15 प्रतिशत डीए, 13 प्रतिशत आईआर, 34 महीनों का ओवर टाइम, रात्रि भत्ता, मेडिकल भत्ता, सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन, ग्रेच्यूटी, कंप्यूटेशन लीव इन कैश पेमेंट, जीपीएफ सहित कई अन्य एरियर जो निगम के पास पेंडिंग है, जो करीबन 580 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ है। जिन्हें आज तक निगम प्रबंधन नहीं दे पाया है। इसके लिए निगम कर्मचारी आंदोलन पर हैं। कहा कि 11 से 17 अक्तूबर तक कर्मचारी वर्ग गेट मीटिंग के माध्यम से निगम के प्रति आवाज बुलंद कर रहे हैं, लेकिन निगम और सरकार की ओर से संयुक्त समन्वय समिति को आज तक वार्ता के लिए नहीं बुलाया गया। इस कारण निगम के समस्त कर्मचारी रविवार रात 12 बजे से लेकर सोमवार रात 12 बजे तक 24 घंटों के लिए काम छोड़ों आंदोलन कर रहे हैं। एचआरटीसी बस सेवा ठप रहने से लोगों को होने वाली असुविधा के लिए सरकार और प्रबंधन जिम्मेवार रहेगा। कहा कि कर्मचारी वर्ग अपने हक के लिए आंदोलनरत है। कहा कि एचआरटीसी कर्मी 24 घंटे सेवारत रहते हैं। बावजूद इससे निगम के कर्मचारियों को समय पर कोई भी लाभ नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन

निजी बस सेवा जारी रहेगी
जिले में सोमवार को 135 रूटों पर निजी बस सेवा सुचारु रूप से जारी रहेगी। निजी बस ऑपरेटर यूनियन चंबा के उपाध्यक्ष विवेक ठाकुर ने कहा कि अन्य दिनों की भांति सोमवार को भी लोगों की सहूलियत के लिए बस सेवा जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांगें पूरी न हुई तो आगे की रणनीति बनाएंगे
संयुक्त समन्वय समिति के अध्यक्ष ओम शंकर ने कहा कि सरकार और निगम प्रबंधन के अडियल रवैये के चलते 24 घंटों के लिए एचआरटीसी बसों के पहिए थमे रहेंगे। कहा कि सोमवार को भी सरकार और निगम कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी जाती हैं तो मीटिंग कर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed