फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Buses haven't run on the Chamba-Doda route for eight months.

Chamba News: चंबा-डोडा रूट पर आठ महीने से नहीं दौड़ी बस

Mon, 18 May 2026 10:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 18 May 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
Buses haven't run on the Chamba-Doda route for eight months.
एचआरटीसी की इकलौती 42 सीटर बस सेवा बंद होने से सैकड़ों यात्री हो रहे परेशान
विज्ञापन

टैक्सियों में महंगा किराया देकर करना पड़ रहा सफर, निगम से बस शुरू करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा से डोडा को जोड़ने वाला बस रूट आठ महीने से बंद है। इस रूट पर चलने वाली एचआरटीसी की 42 सीटर बस सेवा ठप होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
खासकर डोडा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को टैक्सियों में महंगा किराया देना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि यह बस सेवा केवल परिवहन का साधन नहीं थी, बल्कि हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के बीच संपर्क की एक अहम कड़ी थी। रोजाना नौकरी, व्यापार, इलाज और पढ़ाई के लिए सफर करने वाले लोगों को अब घंटों इंतजार और अधिक किराया देकर निजी वाहनों में यात्रा करनी पड़ रही है। प्रशासन और परिवहन निगम इस रूट को केवल मणिमहेश यात्रा के दौरान ही प्राथमिकता देते हैं। यात्रा सीजन खत्म होते ही चंबा-डोडा रूट लगभग सालभर बंद पड़ा रहता है। इससे दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

यात्रियों में हेम पाल, रतन चंद, तिलक राज, मनोहर लाल, जोगिंद्र कुमार और लालू राम ने बताया कि कई बार निगम प्रबंधन से बस सेवा बहाल करने की मांग की गई, प्रस्ताव भी सौंपे लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बस सेवा बंद होने का असर केवल यात्रियों तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे दोनों क्षेत्रों के छोटे व्यापारियों और पर्यटन गतिविधियों पर भी असर पड़ रहा है। चंबा और डोडा के बीच रोजमर्रा के सामान की आवाजाही प्रभावित हो रही है। पर्यटक भी बेहतर सार्वजनिक परिवहन न होने के कारण इस रूट से यात्रा करने से बच रहे हैं। उन्होंने प्रशासन और परिवहन निगम से मांग की है कि चंबा-डोडा रूट पर जल्द सरकारी बस सेवा दोबारा शुरू की जाए। उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि अभी नई बसें नहीं हैं। जैसे ही आएंगी, इस रूट पर भी बस भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed