{"_id":"5dfe4d778ebc3e87b57f3e89","slug":"bus-tractor-collied-in-chamba-highway-chamba-news-sml318450254","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बस और ट्रैक्टर की भिड़ंत, ट्रैक्टर के हो गए दो हिस्से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बस और ट्रैक्टर की भिड़ंत, ट्रैक्टर के हो गए दो हिस्से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर चनेड़ के समीप एचआरटीसी बस और ट्रैक्टर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत के बाद ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। यह हादसा शनिवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी द्रड्डा से टीम मौके पर पहुंची। हादसे के चलते हाईवे पर करीब आधा घंटा वाहनों की आवाजाही बाधित रही। इस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हाईवे की दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। हालांकि दोनों पक्षों में समझौता होने के चलते कोई भी पुलिस कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद बस रूट पर रवाना हुई। हादसे के समय बस में करीब 30 यात्री सवार थे।
जानकारी के अनुसार न्यू बस स्टैंड चंबा से शनिवार को सुबह करीब 11 बजे बिलासपुर डिपो की एचआरटीसी बस चंबा से शिमला के लिए रवाना हुई। मगर बस जैसे ही चनेड़ के समीप पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने पास लेने की कोशिश की। मगर तेज गति में ब्रेक लगने के कारण ट्रैक्टर की बस से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
इससे ट्रैक्टर का इंजन और ट्रॉली अलग हो गई। बस और ट्रैक्टर की भिड़ंत के बाद लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। द्रड्डा पुलिस चौकी से टीम मौके पर पहुंची। मगर आपसी सुलह होने पर पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।
दूसरी ओर ट्रैक्टर भिड़ंत के बाद एक ट्रक चनेड़ के समीप बस से पास लेते समय एक ट्रक नाली में धंस गया। धंसे ट्रक को निकालने के लिए काफी जद्दोजहद की गई। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक बाहर निकाला गया।
आरएम चंबा राजेंद्र सिंह पठानिया ने बताया कि बस बिलासपुर डिपो की थी। बस में करीब तीस यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि बस के बंपर को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि किसी भी यात्रियों को चोटें नहीं आई है। इसलिए बस को आगामी रूट पर भेजा गया।