{"_id":"600ed0168ebc3e56936e026a","slug":"bus-service-stop-from-chamba-to-delhi-on-26-january-chamba-news-sml3588321156","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा से दिल्ली के लिए 26 जनवरी को नहीं चलेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा से दिल्ली के लिए 26 जनवरी को नहीं चलेंगी बसें
विज्ञापन
चंबा। दिल्ली में 26 जनवरी के दिन होने वाली किसानों की परेड को देखते हुए एचआरटीसी प्रबंधन ने चंबा से दिल्ली के लिए चलने वाली बसों को स्थगित कर दिया है। किसान परेड के कारण यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसको देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
इस वजह से चंबा से दिल्ली के लिए दोपहर और शाम के समय चलने वाली बसें नहीं भेजी जाएंगी। बताते चलें कि देश भर के किसान कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली के सीमा पर डटे हुए हैं और 26 जनवरी को उन्हाेंने किसान परेड निकालने का एलान किया है। इससे आशंका जताई जा रही है कि दिल्ली जाने वाले मार्गों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित होगी। इससे यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसको देखते हुए एचआरटीसी प्रबंधन ने यह फैसला लिया है।
आरएम चंबा राजन जम्वाल ने बताया कि किसान परेड के चलते चंबा से चलने वाली दो बसों को स्थगित किया गया है। इसमें दोपहर तीन बजे और शाम पांच बजे चंबा से दिल्ली के लिए चलने वाली बसों को दिल्ली के लिए नहीं भेजा जाएगा।