{"_id":"641b35f009b54274090d63d1","slug":"bus-service-stalled-for-three-months-on-chamba-chanju-route-chamba-news-c-19-1-96513-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा-चांजू रूट पर तीन माह से बस सेवा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा-चांजू रूट पर तीन माह से बस सेवा ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसा (चंबा)। चंबा-चांजू रूट पर तीन माह से हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस नहीं चली है। बस सेवा बाधित होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर नौकरीपेशा और विद्यार्थियों को काफी दिक्कत हो रही है। लोगों को बस न चलने से निजी वाहनों में भारी-भरकम किराया चुकाकर जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ रहा है।
ग्राम पंचायत देहरोग बघेईगढ़, चरड़ा, चांजू और देहरा की 25,000 आबादी को बस सेवा बाधित होने से परेशानी हो रही है। ग्रामीणों की मानें तो कई बार इस रूट पर बस सेवा सुचारु करने की मांग की है बावजूद इसके समस्या का समाधाना नहीं किया जा रहा है। इसके चलते ग्रामीणों में रोष है।
ग्रामीणों केवल कृष्ण, मोहर सिंह, खेती राम, उमेश कुमार, नेक सिंह आदि ने बताया कि चांजू से चंबा के लिए एक बस चलती थी लेकिन तीन माह से बस नहीं चल रही है। इससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्रामीणों को मजबूरन 3,000 रुपये में निजी टैक्सी से अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। इससे उनको आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार की ओर से एचआरटीसी बसों में महिलाओं को किराये में दी जा रही छूट का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है।