फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bus service of Devikothi-Tepa route closed for three months

देवीकोठी-टेपा रूट की बस सेवा तीन माह से बंद

Wed, 09 Mar 2022 10:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 10:34 PM IST
विज्ञापन
Bus service of Devikothi-Tepa route closed for three months
तीसा (चंबा)। देवीकोठी-टेपा रूट पर चलने वाली एचआरटीसी की बस सेवा तीन माह से बंद है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को रोजाना 18 किमी का पैदल चल कर बैरागढ़ और चलुंज मोड़ पहुंचकर वहां से चंबा और भंजराडू के लिए बस पकड़नी पड़ रही है। बस सेवा के अभाव में गांवों में एकाएक किसी के बीमार पड़ जाने पर उसे निजी वाहन के जरिये ही अस्पताल तक लेकर जाना पड़ता है। इससे ग्रामीणों की जेबों पर भी खूब कैंची चल रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरएम से मांग की है कि देवीकोठी-टेपा रूट पर चलने वाली बस सेवा को दोबारा बहाल करवाया जाए। चुराह घाटी के तहत देवीकोठी और टेपा पंचायत के बाशिंदों की सहूलियत के लिए चलाई गई बस सेवा को बंद होने से लोगों को पैदल ही आवाजाही करनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि टेपा पंचायत से निजी टैक्सियों के जरिये लोगों को भंजराडू और तीसा तक पहुंचना पड़ रहा है। कहा कि टेपा से भंजराडू पहुंचाने की एवज में टैक्सी चालकों को दो सौ रुपये तक किराया अदा करना पड़ता है।
विज्ञापन

कमल सिंह, रमेश, जन्म सिंह, खेम राज, हंस राज, किशोरी, अमरजीत, विक्की आदि का कहना है कि देवीकोठी और टेपा पंचायत की 3500 की आबादी को बस सेवा के अभाव में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरएम राजन जम्वाल ने बताया कि बर्फबारी से बंद सड़क से बर्फ हटाकर लोनिवि रोड फिटनेस प्रमाण पत्र देगा। उसके बाद ही बंद सड़कों पर बस सेवा को बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed