{"_id":"64de5df13edd189d2e03aeef","slug":"bus-service-did-not-start-for-pangi-even-in-august-chamba-news-c-88-1-ssml1006-5391-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अगस्त में भी पांगी के लिए शुरू नहीं हुई बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अगस्त में भी पांगी के लिए शुरू नहीं हुई बस सेवा
Thu, 17 Aug 2023 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। घाटी की 21 पंचायतों के लोगों को चंबा से बस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वाया साच पास मार्ग पर पांगी के लिए यातायात सुचारु हुए काफी समय हो चुका है लेकिन अभी तक परिवहन निगम ने इस मार्ग पर अपनी बस सेवा को बहाल नहीं किया है। इसकी वजह से पांगी वासी टैक्सियों में महंगा किराया चुकाकर आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं। सर्दियों के दौरान साच पास बंद होने के कारण बस सेवा को भी बंद कर दिया जाता है लेकिन गर्मियों का सीजन शुरू होते ही मई में साच पास पर यातायात सुचारु कर दिया जाता है लेकिन इस बार अगस्त खत्म होने वाला है लेकिन अभी तक सरकारी बस सेवा बहाल नहीं हो पाई है। इसको लेकर पांगी वासियों में रोष है।
पांगी कल्याण संघ के प्रधान भगत सिंह बडोत्रा, चैन सिंह, रवि कुमार, प्रताप चंद, कमल ठाकुर और सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि टैक्सी में चंबा से पांगी के लिए प्रति सवारी 1,000 रुपये किराया लिया जाता है जबकि बस में प्रति सवारी 500 रुपये की किराये के रूप में चुकाने पड़ते हैं। बस सेवा को सुचारु करवाने के लिए पांगीवासी कई बार आवासीय आयुक्त और परिवहन निगम के अधिकारियों से भी मिल चुके हैं। बावजूद इसके अभी तक बस सेवा बहाल नहीं हो पाई है। आवासीय आयुक्त रितिका जिंदल ने बताया कि बस सेवा बहाली को लेकर परिवहन निगम और लोक निर्माण विभाग से जानकारी जुटाई जाएगी।