फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bus parked in Shikari Nala for seventeen days

सत्रह दिन से शिकारी नाले में खड़ी बस

Tue, 19 Apr 2022 09:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Bus parked in Shikari Nala for seventeen days
चंबा-तीसा मार्ग पर शिकारी नाला में 17 दिनों से खड़ी खराब एचआरटीसी बस। - फोटो : Chamba
तीसा (चंबा)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की खराब बसों की मरम्मत समय पर नहीं हो रही है। चंबा-सनवाल मार्ग पर शिकारी नाले में एचआरटीसी की बस 17 दिन से खराब खड़ी है। अभी तक एचआरटीसी प्रबंधन ने बस की मरम्मत करने की जहमत नहीं उठाई है। बसों की समय पर मरम्मत न होने के कारण वैश्विक महामारी के दौरान बंद किए गए कई रूटों पर दोबारा बस सेवा बहाल नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने एचआरटीसी प्रबंधन से शिकारी नाला में खराब खड़ी बस की मरम्मत करवाकर इसे नियमित रूप से रूट पर भेजने की मांग की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चंबा-सनवाल रूट पर एचआरटीसी की बस शिकारी नाला में दो अप्रैल को तकनीकी खराबी के चलते खड़ी हो गई। बीच राह बस के खराब होेने के कारण सवारियां जैसे-तैसे कर अपने गंतव्यों तक पहुंचीं। हैरानी की बात है कि 17 दिन बाद भी इस बस की एचआरटीसी प्रबंधन सुध नहीं ले पाया है। बस की सुरक्षा के लिए चालक को बस में ही रहना पड़ रहा है। बस की मरम्मत न हो पाने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि शेष रूटों पर बीच राह हांफने वाली बसों की मरम्मत करने के लिए एचआरटीसी प्रबंधन कितना गंभीर है।
विज्ञापन

राकेश कुमार, कपिल कुमार, किशोर कुमार, सुरेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार आदि ने कहा कि एचआरटीसी प्रबंधन को खराब बसों को समय पर दुरुस्त करवा कर रूटों पर भेजना चाहिए। क्षेत्र के कई रूट ऐसे हैं जहां कोई भी बस सेवा नहीं है। रोजाना लोगों को मीलों पैदल सफर कर अपने गंतव्यों तक पहुंचना पड़ता है। लोगों ने खराब बस की शीघ्र मरम्मत करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारी आरएम और वर्क मैनेजर साहिल कपूर ने बताया कि बस में तकनीकी खराबी आने से बस की मरम्मत होने में समय लग रहा है। जसूर में इंजन ठीक करने वाली एकमात्र मशीन है। एक-दो दिन में मशीन चंबा पहुंचा दी जाएगी। उसके बाद बस की मरम्मत कर उसे चंबा लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed