फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bus going from Sural to Shimla broke down near Bambal Dhank

Chamba News: बंबल ढांक के पास खराब हो गई सुराल से शिमला जा रही बस

Fri, 22 Sep 2023 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 22 Sep 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Bus going from Sural to Shimla broke down near Bambal Dhank
चंबा के चौबिया जीरो पॉईंट के पास पत्थर के  साथ खड़ी परिवहन निगम की सुप्पा-भरमौर रूट की बस।स्त्र
पांगी (चंबा)। सुराल से शिमला के लिए 50 सवारियां लेकर रवाना हुई हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस बंबल ढांक के पास फैन बेल्ट टूटने से बंद हो गई। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते फैन बेल्ट टूटने का आभास होते ही बस को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। दो घंटे तक बस सेवा मुहैया न होने पर किलाड़ स्थित निगम के कार्यालय में फोन करने पर दूसरी बस सवारियों को मुहैया करवाई गई।
विज्ञापन

सवारियों में शाम लाल, प्रेम लाल, रामजीत, विमलो देवी, प्यारदेई और शिल्पा देवी ने बताया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की खटारा बसें सवारियों की दिक्कतों को बढ़ा रही हैं। आए दिन विभिन्न रूटों पर एचआरटीसी की बसें खड़ी हो रही हैं। शुक्रवार को निगम की बस अपने निर्धारित रूट पर जा रही थी तो उसमें मलासणी मेला देखने के लिए क्षेत्र के ग्रामीण जा रहे थे। साथ ही शिमला समेत अन्य जगहों की सवारियां भी शामिल रहीं, लेकिन बस के बीच राह खराब हो जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सवारियों ने पांगी प्रशासन और निगम प्रबंधन से व्यवस्थाओं को सुधारने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed