{"_id":"6a2c3bf6fa4bbca19a037dcb","slug":"bus-conductor-reprimanded-for-mistreating-students-chamba-news-c-88-1-cmb1014-186512-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: विद्यार्थियों से दुर्व्यवहार पर लगाई बस कंडक्टर की क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: विद्यार्थियों से दुर्व्यवहार पर लगाई बस कंडक्टर की क्लास
Fri, 12 Jun 2026 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 12 Jun 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर रुकवाई बस, बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी का एहसास करवाया
आरोप - कई दिन से विद्यार्थियों को रास्ते में ही उतार दे रहा था बस कंडक्टर
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। शिक्षा खंड बनीखेत के तहत बैली स्कूल के विद्यार्थियों के साथ बस कंडक्टर की ओर से दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आने से इलाके में आक्रोश फैल गया।
आरोप है कि कंडक्टर कई दिन से स्कूल विद्यार्थियों को बस में बैठाने से मना कर रहा था। कई बार उन्हें बीच रास्ते में ही उतार देता था। इससे न केवल विद्यार्थियों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही थी, बल्कि उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी।
जब यह बात स्थानीय शिक्षक ओम आजाद और प्रधान जैसी राम तक पहुंची तो उन्होंने तुरंत सख्त कदम उठाया। दोनों ने मौके पर पहुंचकर बस को बीच सड़क पर रुकवा दिया और कंडक्टर को सार्वजनिक रूप से जवाब देने के लिए मजबूर किया। हालात ऐसे बने कि बस को कुछ समय के लिए सड़क किनारे ही रोकना पड़ा। शिक्षक और प्रधान ने कंडक्टर को उसकी जिम्मेदारी और बच्चों के अधिकारों का एहसास कराया।
विज्ञापन
इस दौरान बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावक और स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने एक स्वर में कंडक्टर के इस व्यवहार की निंदा की और चेतावनी दी कि भविष्य में यदि ऐसी घटना दोहराई गई तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शिक्षक ओम आजाद ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभाग को भी इस मामले की जानकारी देने की बात कही। घटना के बाद कंडक्टर को अपनी गलती माननी पड़ी और उसने भविष्य में इस प्रकार का व्यवहार न करने का आश्वासन दिया। इस पूरे घटनाक्रम ने यह साबित कर दिया कि जब समाज एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ खड़ा होता है तो बदलाव निश्चित रूप से संभव होता है।