फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   bus accident in chamba jot road

तेज रफ्तार बाईक चालक को बचाने के प्रयास में चालक ने ढांक से टकरा दी बस, हाटसा टला

Thu, 10 Oct 2019 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
bus accident in chamba jot road
खज्जियार (चंबा)। चंबा-जोत मार्ग पर डुगली के समीप एक तेज रफ्तार बाइक चालक को बचाने के प्रयास में एचआरटीसी की बस ढांक से टकरा गई।
विज्ञापन

गनीमत रही कि हादसे में सभी यात्री सुरक्षित बस से सुरक्षित हैं। यह हादसा वीरवार को दोपहर एक बजे हुआ। मामले की सूचना मिलते ही सुल्तानपुर पुलिस चौकी से टीम मौके पर पहुंची। हादसे के समय बस में 23 यात्री सवार थे।
बस पलटने के बाद यात्रियों को सुरक्षित बस से निकाला गया। हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है। चालक की होशियारी से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने चालक और परिचालक सहित यात्रियों के बयान कलमबद्ध कर लिए है। इसके साथ ही आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं, बाइक चालक का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उक्त बस पालमपुर से न्याग्रां रूट पर वीरवार सुबह के समय रवाना हुई। यह बस चंबा न्यू बस स्टैंड से दो बजकर बीस मिनट पर न्याग्रां के लिए रवाना होती है। मगर वीरवार को बस जैसे ही डुगली के समीप पहुंची तो विपरीत दिशा से एक तेज रफ्तार बाइक सवार आया, बस चालक हरनाम सिंह ने तेज रफ्तार बस चालक को बचाने के प्रयास में बस ढांक से टकरा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बस सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि बस सड़क से नीचे नहीं लुढ़की, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बस को पलटता देख स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने सुरक्षित बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित निकाला। इसके साथ ही पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों के बयान दर्ज किए।

एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि इस बारे सूचना मिली है। पुलिस को मौके पर भेजा गया। गाड़ी में सवार 23 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। यह बस पालमपुर से न्याग्रां रूट पर जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed