{"_id":"5f6ccd158ebc3edfa1011eef","slug":"bsnl-tower-establish-in-langera-chamba-chamba-news-sml3461719165","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंगेरा में जल्द ही लगेंगे जियो व बीएसएनएल के मोबाइल टावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंगेरा में जल्द ही लगेंगे जियो व बीएसएनएल के मोबाइल टावर
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। जम्मू-कश्मीर के साथ लगती भांदल पंचायत के लंगेरा गांव में जल्द ही बीएसएनएल और जियो का टावर स्थापित किया जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही सिग्नल की समस्या से निजात मिलेगी।
चंबा-कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र के सांसद किशन कपूर ने केंद्रीय मंत्री से लंगेरा में टावर लगाने की मांग रखी है। सांसद ने अमर उजाला में कुछ दिन पहले छपी खबर के बाद यह मामला उनके समक्ष उठाया है। इसके बाद केंद्रीय सूचना मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने इसको लेकर आश्वासन दिया है।
लोकसभा चुनाव में सांसद किशन कपूर ने लंगेरा गांव सहित आसपास के अन्य गांव के लोगों को आश्वासन दिया था कि चुनाव जीतने के बाद वह प्राथमिकता के आधार पर लंगेरा में मोबाइल टावर लगवाएंगे। मगर अभी तक ऐसा नहीं हो पाया।
विज्ञापन
इसको लेकर अमर उजाला ने कुछ दिन पहले प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। अमर उजाला में छपी खबर को देखते हुए सांसद किशन कपूर ने लंगेरा गांव में बीएसएनएल और जियो कंपनी का टावर लगाने को लेकर केंद्रीय मंत्री से पैरवी की है।
सांसद किशन कपूर ने बताया कि लंगेरा में मोबाइल टावर लगाने को लेकर उन्होंने ग्रामीणों के साथ जो वायदा किया था, उसे वह जरूर पूरा करेंगे। इसके लिए उन्होंने केंद्रीय प्रसार मंत्री से बात की है। केंद्रीय प्रसार मंत्री ने लंगेरा में मोबाइल टावर स्थापित करने के लिए संबंधित विभाग को आदेेश जारी कर दिए हैं। इसका कार्य जल्द ही आरंभ हो सकता है।