फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Brown bear and musk deer were seen for the first time in Tundah wildlife sanctuary Chamba HP

Himachal: यहां पहली बार भूरे भालू और कस्तूरी मृग दिखे, वन्य प्राणी विभाग ने कैद की दुर्लभ जानवरों की तस्वीरें

Fri, 31 May 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 31 May 2024 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के तुंदाह वन्य प्राणी क्षेत्र में दुर्लभ प्रजाति के भूरे भालू और कस्तूरी मृग को देखा गया है। कुछ वर्ष पहले कुगति और पांगी के जंगलों में दुर्लभ वन्य जीव यानी बर्फानी तेंदुआ, भूरा भालू और कस्तूरी मृग के प्रमाण मिले थे। तुंदाह में ऐसे प्रमाण कभी नहीं मिले थे।

विज्ञापन
Brown bear and musk deer were seen for the first time in Tundah wildlife sanctuary Chamba HP
तुंदाह वन्य प्राणी क्षेत्र में पहली बार भूरे भालू और कस्तूरी मृग दिखे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंबा जिला के तुंदाह वन्य प्राणी क्षेत्र में पहली बार दुर्लभ प्रजाति के भूरे भालू और कस्तूरी मृग को देखा गया है। भूरे भालू का पूरा परिवार जंगल में मिला। इसके अलावा कस्तूरी मृग भी जंगल में विचरण करता हुआ नजर आया। इन दुर्लभ वन्य जीवों का तुंदाह के जंगलों में होने का उस समय प्रमाण मिला, जब वन्य प्राणी विभाग की टीम सर्वे के लिए तुंदाह जंगली गई थी।

विज्ञापन




सड़क से मीलों दूर पैदल चढ़ाई चढ़कर जब टीम वन्य प्राणी क्षेत्र तुंदाह के ऊपरी पहाड़ों पर पहुंची तो वहां बर्फ के बीच में भूरे भालू का पूरा परिवार धूप सेंक रहा था। इसकी विभागीय टीम ने तस्वीरें भी खींचीं हैं। इसके साथ जब विभागीय टीम सर्वे करने के लिए जंगल में थोड़ा और दूर निकली तो उन्हें कस्तूरी मृग दिखाई दिया। इसे देख पूरी टीम अचंभित हो गई।
विज्ञापन


इससे पहले तुंदाह वन्य प्राणी क्षेत्र में ये दुर्लभ वन्य जीव कभी नहीं देखे गए थे। ऐसे में इन वन्य जीवों के इन जंगलों में मिलना वन्य प्राणी विभाग के लिए अच्छी खबर है। इन वन्य जीवों के संरक्षण को लेकर विभाग पहले ही सक्रिय तरीके से काम कर रहा है। अब इन वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर विभाग ओर भी कड़े कदम उठा सकता है। कुछ वर्ष पहले कुगति और पांगी के जंगलों में दुर्लभ वन्य जीव यानी बर्फानी तेंदुआ, भूरा भालू और कस्तूरी मृग के प्रमाण मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुंदाह में ऐसे प्रमाण कभी नहीं मिले। ऐसे में तुंदाह में इन दुर्लभ वन्य जीवों का मिलना इस बात की तरफ इशारा करता है कि यह दुर्लभ वन्य जीव चंबा के जंगलों में फल-फूल रहे हैं। इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि वन्य प्राणी विभाग ने अवैध शिकारियों पर जो शिकंजा कसा है। उससे ये वन्य जीव जंगलों में सुरक्षित बच रहे हैं।



कुछ दिन पहले वन्य प्राणी विभाग ने वन्य जीवों का सर्वे किया। इसमें उन वन्य जीवों की प्रजातियों का पता लगाने का प्रयास किया गया कि कौन-कौन सी प्रजातियां वन्य प्राणी क्षेत्रों में फल फूल रही हैं। वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ कुलदीप जमवाल ने बताया कि तुंदाह वन्य प्राणी क्षेत्र में पहली बार दुर्लभ प्रजाति का भूरा भालू और कस्तूरी मृग मिले हैं। यह वन्य प्राणी विभाग के लिए काफी खुशी की खबर है। आने वाले दिनों में इन वन्य जीवों की गणना के साथ उनकी सुरक्षा को लेकर भी उचित कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed