फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bridge's planks broken, not even railing for safety

Chamba News: पुल के फट्टे टूटे, सुरक्षा के लिए रेलिंग भी नहीं

Sat, 06 Jan 2024 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Bridge's planks broken, not even railing for safety
सिऊल खड पर बने खलूर पुल की हालत खस्ता को बयां करती तस्वीर: संवाद
सलूणी (चंबा)। दो पंचायतों के लोगों को जान जोखिम में डालकर क्षतिग्रस्त पुल के रास्ते सियुल खड्ड को पार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वन विभाग ने खड्ड में 15 साल पहले पुल का निर्माण किया था। तब से लेकर आज तक इस पुल की मरम्मत नहीं की गई है। इस कारण पुल की हालत काफी दयनीय हो गई है। पुल के फट्टे सड़ चुके हैं। कई जगह पुल के फट्टे निकल गए हैं। पुल के किनारे रेलिंग की भी व्यवस्था नहीं है। इस कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीण कई बार पुल की मरम्मत करवाने के लिए पंचायत और प्रशासन से मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक इस दिशा में किसी ने भी सकारात्मक कदम नहीं उठाए हैं।


हंसराज, केवल, सुनील कुमार, मनोज कुमार, केवल, सुरेश और संजय कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत डांड और सियुल की 1000 आबादी सियुल खड्ड को पार करने के लिए इसी पुल से होकर आवाजाही करती है। मौजूदा समय में पुल की जो हालत है, उससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को होती है। अभिभावकों को खड्ड पार करवाने के लिए बच्चों के साथ जाना पड़ता है। अन्य ग्रामीण पुल के बजाय खड्ड के बीच से होकर आवाजाही कर लेते हैं। खड्ड में पानी का बहाव बढ़ने से ग्रामीणों की मुश्किलें भी बढ़ जाती हैं। ऐसे में ग्रामीणों को क्षतिग्रस्त पुल के रास्ते से ही आवाजाही करनी पड़ती है। उन्होंने वन विभाग से पुल की शीघ्र मरम्मत करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

उधर, वन मंडल अधिकारी चुराह सुशील कुमार गुलरिया ने कहा कि जल्द ही क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत करवाने की व्यवस्था करवाई जाएगी।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed