{"_id":"5eb18abc8ebc3e90274505ba","slug":"break-home-quorntine-two-case-registred-in-chamba-chamba-news-sml332171550","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड व पठानकोट से लौटे युवकों ने तोड़ा होम क्वारंटीन का नियम, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड व पठानकोट से लौटे युवकों ने तोड़ा होम क्वारंटीन का नियम, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिला चंबा में होम क्वारंटीन की पालना न करने पर पुलिस थाना भरमौर और तीसा में एक-एक मामला दर्ज हुआ है। जानकारी के मुताबिक महेंद्र सिंह पुत्र बृज लाल निवासी चनवास डाकघर तीसा उत्तराखंड से चंबा पहुंचा था।
इसे प्रशासन ने होम क्वारंटीन किया था, लेकिन महेंद्र सिंह ने होम क्वारंटीन की पालना करने के बजाय बाहर घूमना पसंद किया। इसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भादंसं की धारा 188, 269, 270 और जिला आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। दूसरे मामले में पुन्नु राम निवासी लोथल बीते दिनों पठानकोट से चंबा पहुंचा था लेकिन पुन्नु ने भी होम क्वारंटीन के निर्देशों की अवहेलना की और बाहर घूमता पाया गया।
इन दोनों युवकों को अब होम क्वारंटीन के बजाय संस्थागत क्वारंटीन किया गया है। गौरतलब है कि सरकार और प्रशासन ने बाहरी राज्यों से आए युवकों को होम क्वारंटीन के आदेश दिए हैं, जिससे संक्रमण न फैले। लेकिन प्रशासन के निर्देशों को बाहरी राज्यों से आए युवक हल्के में ले रहे हैं।
विज्ञापन
यह जानकारी एसपी डॉ. मोनिका ने दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना भरमौर और तीसा में होम क्वारंटीन के आदेशों की अवहेलना करने पर दो लोगों को संस्थागत क्वारंटीन किया गया है।