{"_id":"6a527a56bee3cd8d71083379","slug":"brahmin-pratinidhi-sabha-opposes-green-tax-chamba-news-c-88-1-ssml1004-189583-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा ने किया ग्रीन टैक्स का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा ने किया ग्रीन टैक्स का विरोध
Sat, 11 Jul 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 11 Jul 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर के बजंरियों समेत अन्य के मानदेय वृद्धि की मांग का किया समर्थन
ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा चंबा की मासिक बैठक प्रधान में विभिन्न मुद्दों पर किया मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा चंबा की बैठक शनिवार को जनसाली स्थित परशुराम भवन में सभा के प्रधान अजितेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसकी शुरुआत पिछली बैठक की कार्यवाही और एजेंडा की पुष्टि के साथ हुई।
संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर चर्चा करते हुए निर्णय लिया कि सभा की गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए समय-समय पर ग्राम स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी। प्रदेश ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की ओर से नामित जिले के सदस्यों से नियमित रूप से बैठकों में भाग लेने का आग्रह किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से भरमौर प्रशासन की ओर से श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान प्रस्तावित ग्रीन टैक्स (एंट्री टैक्स) का विरोध किया गया। सभा ने इसे श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं और जनहित के विपरीत बताया। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं परियोजना अधिकारी, जनजातीय विकास, भरमौर को ज्ञापन भेजकर प्रस्ताव पर पुनर्विचार की मांग की। ज्ञापन की प्रति उपायुक्त को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
सभा ने श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर के बजंरियों और अन्य अस्थायी कर्मचारियों की मानदेय वृद्धि की मांग का समर्थन करते हुए वर्तमान 1,500 मासिक मानदेय को अपर्याप्त बताया। इसके अलावा मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर अव्यवस्थित पार्किंग, दुकानों के बाहर फैले सामान और बड़े होर्डिंगों के कारण श्री गौरी शंकर भगवान के दर्शन बाधित होने पर भी चिंता जताई। सभा ने प्रशासन से पार्किंग व्यवस्था सुधारने, अतिक्रमण हटाने और नियमों के अनुरूप होर्डिंग व्यवस्थित करने की मांग की। बैठक में अजितेश शर्मा, विनय शर्मा, मंगलेश शर्मा, धर्मवीर वेद, देवेंद्र कुमार, सुरेश कश्मीरी, हेमेंद्र, हरीश, राजकुमार, हिमांशु शर्मा सहित अन्य ने भाग लिया।
--