फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Body of youth swept away in Ravi River found after 11 days

Chamba News: 11 दिन बाद मिला रावी में बहे युवक का शव

Thu, 18 Jun 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 18 Jun 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Body of youth swept away in Ravi River found after 11 days
सात जून को रावी में बह गया था युवक, तलाश में जुटी थीं टीमें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। रावी नदी में बहे 20 वर्षीय युवक रोहित कुमार का शव 11 दिन बाद चौहड़ा डैम क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
रोहित कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी सतनाला, डाकघर उलांसा 7 जून को रावी नदी के तेज बहाव में बह गया था। घटना के बाद पुलिस, प्रशासन, पंचायत प्रतिनिधियों, गोताखोरों और परिजरों ने उसकी तलाश जारी रखी। रावी नदी के विभिन्न क्षेत्रों में कई चरणों में सर्च अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

परिजनों ने प्रशासन से खोज अभियान को और तेज करने की मांग की थी। इसके बाद चौहड़ा डैम सहित रावी नदी के संवेदनशील क्षेत्रों में तलाश अभियान तेज किया गया। इसी दौरान डैम क्षेत्र में एक शव दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर उसकी पहचान करवाई गई। इसकी पुष्टि रोहित कुमार के रूप में हुई। युवक का शव मिलने से परिजनों की अंतिम उम्मीद भी टूट गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। उधर, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने बताया कि रावी नदी में लापता युवक रोहित कुमार का शव चौहड़ा डैम क्षेत्र से बरामद होने के बाद पुलिस ने सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के अधिकार में दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed