{"_id":"64a5adcbdcdfb7783f0764cd","slug":"body-of-missing-person-found-in-ravi-after-12-days-chamba-news-c-88-1-ssml1006-2572-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: घर से लापता व्यक्ति का 12 दिन बाद रावी में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: घर से लापता व्यक्ति का 12 दिन बाद रावी में मिला शव
Wed, 05 Jul 2023 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 05 Jul 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। घर से लापता व्यक्ति का 12 दिन के बाद रावी नदी में शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान काहन सिंह (40) पुत्र ठाकुरदास निवासी गांव बग्गा डाकघर सुनारा के रूप में हुई है। काहन सिंह 24 जून को अपने घर से अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने उसे तलाश करने की हरसंभव कोशिश की लेकिन उसका कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा।
इसके चलते परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस चौकी गैहरा में दर्ज करवाई। पुलिस भी अपने स्तर पर उसे तलाश करने का प्रयास कर रही थी। बुधवार को चंबा थाना की पुलिस को सूचना मिली कि सरोल के पास घोल्टी में रावी नदी के तट पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और शव को स्थानीय लोगों की मदद से नदी से निकाला गया। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज चंबा के शव गृह में रखा गया जहां पर उसकी शिनाख्त की गई। खबर लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने खबर की पुष्टि की है।