फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bloody clash between two groups, seven people injured

Chamba News: दो गुटों के बीच खूनी झड़प, सात लोग घायल

Fri, 06 Oct 2023 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 06 Oct 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Bloody clash between two groups, seven people injured
तीसा (चंबा)। चुराह के नरेड़ नाला में वीरवार रात को दो गुट आपस में भिड़ गए। एक-दूसरे पर हॉकी और डंडों से हमला कर दिया। कारों के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन

दोनों गुटों के सात लोग मारपीट में घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग दो वाहनों कठवाड़ जातर मेले से लौट रहे थे। नरेड़ नाला के पास इनके बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद उन्होंने एक-दूसरे पर हॉकी और डंडों से हमला कर दिया। उधर, घायलों की चीखें सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने लोगों ने इस खूनी झड़प की सूचना नकरोड़ पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गुटों को पूछताछ के लिए चौकी में तलब किया। मारपीट की घटना में घायल लोगों का नागरिक अस्पताल तीसा में मेडिकल करवाया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ आरोप लगाते हुए क्रॉस एफआईआर दर्ज करवाई है। मारपीट की घटना में सात लोग शामिल हैं। ये लोग अपनी-अपनी कारों में कठवाड़ जातर मेले से लौट रहे थे। दोनों पक्षों ने नरेड़ नाला में गाड़ियां रोक दी। कुछ लोगों के हाथ में हॉकी तो कुछ लोगों के हाथ में डंडे थे। इनके प्रहार से पहले गाड़ियों के शीशे तोड़े गए। उसके बाद एक-दूसरे पर हमला किया गया। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों के बयान लेने का भी प्रयास कर रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed