{"_id":"61d1dad09d5eac7c3435a69d","slug":"block-level-sports-competition-started-in-khani-chamba-news-sml3954809179","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनजातीय क्षेत्र भरमौर के खणी में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनजातीय क्षेत्र भरमौर के खणी में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज
विज्ञापन
भरमौर में प्रतियोगिता के बाद विजेताओं को सम्मानित करते मुख्यतिथि।
- फोटो : Chamba
भरमौर (चंबा)। खणी पंचायत में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबाल, लांग-जंप, हाई-जंप, 100, 800 मीटर रेस इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
स्वयंसेवी उर्मिला कुमारी ने बताया कि भरमौर में नेहरू युवा केंद्र चंबा की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन 3 दिन तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खणी में करवाया जा रहा है। इसमें भरमौर ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों से टीमें हिस्सा ले रही हैं। नेहरू युवा केंद्र चंबा और युवक मंडल खणी के सहयोग से इन खेलों का आयोजन करवाया जा रहा है। प्रतियोगिता में विजेता टीमों को नेहरु युवा केंद्र चंबा की और से सम्मानित भी किया जाएगा।
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उनका चयन भी किया जाएगा। इस मौके ग्राम पंचायत के प्रधान श्याम ठाकुर, उपप्रधान सुनील कुमार, ग्राम पंचायत ग्रीमा के प्रधान नवीन कुमार, चमन लाल आदि मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा युवक मंडल खणी के अध्यक्ष बलवीर ठाकुर, सचिव अनूप ठाकुर, उपप्रधान पंकज कुमार, सुमित कुमार, अक्षय, संजीव, सतीश, अनिल, अमित, कमलेश कुमार और आर्यन ठाकुर मौजूद रहे। ग्राम पंचायत के प्रधान श्याम ठाकुर ने खिलाड़ियों से आग्रह किया है कि वे खेल को खेल की भावना से खेलें।