फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Blasting was done without permission, traffic stalled for six hours on Khadamukh-Holi Road

बिना अनुमति कर दी ब्लास्टिंग, खड़ामुख होली मार्ग पर छह घंटे यातायात ठप

Mon, 03 Jan 2022 07:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
Blasting was done without permission, traffic stalled for six hours on Khadamukh-Holi Road
ज्यूरा माता मंदिर के पास मार्ग बंद होने से लगा वाहनों का जाम। - फोटो : Chamba
होली (चंबा)। खड़ामुख-होली मार्ग पर ज्यूरा माता मंदिर के पास ब्लास्टिंग के चलते पांच घंटे वाहनों की आवाजाही के ठप रही। इसके चलते यात्रियों को दिक्कतें पेश आई। मार्ग ठप होने के बाद सरकारी और निजी तीन बसें समेत सैकड़ों चौपहिया और दोपहिया वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि ठेकेदार ने बिना अनुमति सुबह करीब नौ बजे ब्लास्टिंग की। ब्लास्टिंग के बाद मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह ठप हो गया। यात्रियों को घंटों बसों और छोटी गाड़ियों में बैठ कर मार्ग खुलने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

यात्री रमेश कुमार, उर्मिला देवी, हर्षित कुमार, सुनील सिंह, रेखा देवी, देवी राम, सुमन देवी, विनोद कुमार, पुष्पा देवी, अजय कुमार, अंजना देवी, सुरेश कुमार ने बताया कि सुबह करीब दस बजे उक्त मार्ग वाहनों के लिए बाधित हो गया। यह मार्ग दोपहर करीब तीन बजे खुला। इसके बाद यातायात व्यवस्था बहाल हुई। उन्होंने बताया कि मार्ग बंद होने के कारण वे गंतव्यों तक देरी से पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बिना सूचना के ब्लास्टिंग करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता जालम शर्मा ने बताया कि विभाग को ठेकेदार ने कोई सूचना नहीं दी। इस बारे में ठेकेदार से जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed