फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Blasting twice to break the mountain, the traffic on Pathankot-Bharmaur National Highway will also remain closed on Monday

पहाड़ तोड़ने के लिए दो बार ब्लास्टिंग, पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर सोमवार को भी यातायात रहेगा बंद

Sun, 30 Jan 2022 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Blasting twice to break the mountain, the traffic on Pathankot-Bharmaur National Highway will also remain closed on Monday
हाईवे पर मैहला के समीप ब्लास्टिंग के दौरान गिरता मलबा। - फोटो : Chamba
चंबा। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर मैहला के पास पहाड़ लोगों की दुश्वारियां बढ़ा रहा है। रविवार को प्रशासन ने पहाड़ को गिराने के लिए दो बार ब्लास्टिंग की। मगर उम्मीद के मुताबिक मलबा नहीं निकला। मसलन रविवार को पूरा दिन मैहला के पास मलबे का ढेर लगा रहा।
विज्ञापन

मलबा गिरने से मशीनरी भी काम नहीं कर पाईं। सोमवार को भी अब यही व्यवस्था रहने वाली है। पहाड़ को गिराने के लिए दोबारा से ब्लास्टिंग होगी। अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है कि कितने समय बाद हाईवे खुल पाएगा। मजबूरी में लोगो को पहाड़ लांघकर आवाजाही करनी पड़ रही है। मैहला पुल के समीप करीब दो माह पहले एनएच प्राधिकरण ने पहाड़ को गिराने का काम शुरू किया। यह कार्य पूरा नहीं हुआ और लगातार मलबा गिरता रहा। ब्लास्टिंग के दौरान पहाड़ पर पूरी दरार आ गई है। इस भीषण संकट को खत्म करने के लिए अब पूरा प्रशासनिक अमला मैहला में डटा है। पहाड़ को गिराने के प्रयास किए जा रहे हैं। रविवार को पूरा दिन सड़क बाधित रही।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस मार्ग से वाहन जिला मुख्यालय से भरमौर पहुंचते हैं। मगर इन दिनों मार्ग बाधित होने के कारण यात्रियों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। नौकरीपेशा और जरूरी काम के लिए आवाजाही करने वाले लोगों को मैहला के पास पैदल आवाजाही कर दूसरे छोर पर पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम चंबा नवीन तनवर का कहना है कि रविवार को दो बार विशेषज्ञों की निगरानी में ब्लास्टिंग की गई। प्रशासन मौके पर मौजूद है और हर व्यवस्था का ध्यान रखा जा रहा है। सोमवार को भी पहाड़ गिराने के प्रयास किए जाएंगे।
उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि एनएच को बहाल करने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि आगामी तीन दिनों में मार्ग बहाल हो जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त रखने के लिए क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी में दो चिकित्सकों की तैनाती कर दी है।

ग्राम पंचायत मैहला के उप प्रधान भुवनेश सिंह कटोच ने बताया कि रविवार को दो बार ब्लास्टिंग की गई। आपात स्थिति के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैहला में चिकित्सकों की तैनाती प्रशासन को करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खासकर गर्भवती महिलाओं की देखरेख की व्यवस्था प्रशासन मैहला में करें। पंचायत की ओर से प्रशासन को भरपूर सहयोग किया जा रहा है।

हाईवे पर मैहला के समीप मार्ग बाधित होने के कारण खड़े वाहन।

हाईवे पर मैहला के समीप मार्ग बाधित होने के कारण खड़े वाहन।- फोटो : Chamba

भूस्खलन से बंद पड़ा मैहला के पास भरमौर-पठानकोट एनएच मार्ग।

भूस्खलन से बंद पड़ा मैहला के पास भरमौर-पठानकोट एनएच मार्ग।- फोटो : Chamba

ृस्खलन से बंद पड़ा मैहला के पास भरमौर-पठानकोट एनएच मार्ग।

ृस्खलन से बंद पड़ा मैहला के पास भरमौर-पठानकोट एनएच मार्ग।- फोटो : Chamba

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed