{"_id":"68b4353a670dfb5ba7011a2a","slug":"blackout-in-devikothi-tepa-ghulei-panchayat-since-8-days-chamba-news-c-399-1-sml1038-355941-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: देवीकोठी, टेपा, घुलेई, पंचायत में 8 दिन से ब्लैक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: देवीकोठी, टेपा, घुलेई, पंचायत में 8 दिन से ब्लैक आउट
Sun, 31 Aug 2025 05:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 31 Aug 2025 05:12 PM IST
विज्ञापन
तीन पंचायतों की 12 हजार की आबादी अंधेरे में गुजार रही रातें
बिजली गुल होने से मोबाइल फोन भी बंद, नहीं हो रहा अपनों से संपर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चुराह उपमंडल की देवीकोठी, टेपा, घुलेई पंचायतों के दर्जनों गांवों में आठ दिन से ग्रामीण अंधेरे में गुजर-बसर करने को मजबूर हैं। सेवाओं को सुचारू करने में बोर्ड प्रबंधन पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है। इसका खामियाजा तीन पंचायतों की 12 हजार की आबादी को उठाना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति सुचारू न होने से ग्रामीणों के मोबाइल फोन भी शोपीस बन गए हैं। इस कारण वे अपने रिश्तेदारों से बात तक नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीणों ने बताया, 23 अगस्त 2025 से बिजली गुल है। 8 दिन बाद भी बोर्ड प्रबंधन अपनी सेवाओं को सुचारू करवा पाने में नाकाम ही साबित हुआ है।
विद्युत उपभोक्ताओं में अजय कुमार, विनोद, देसराज कमल कुमार, करण ठाकुर, अंकु ठाकुर, गणेश इत्यादि का कहना है कि देवीकोठी, टेपा, घुलेई पंचायतों के टेपा, देवीकोठी, बंजल, चड़रू, पशोगा, हैल, गुवाडी़, बाहला, डिरयाला, लंडन इत्यादि गांवों में बिजली 23 अगस्त से गुल है। तब से लेकर अब तक बिजली सप्लाई सुचारू नहीं हो पाई हैं। बताया कि बिजली न होने से ग्रामीणों की आदिवासियों जैसी जिंदगी हो गई है। बिजली न होने से बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। तो वहीं, सुबह शाम खाना बनाने में भी महिलाओं को भारी परेशानी को सामना करना पड़ रहा है। उधर, विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता विपन चौहान से बात करनी चाही तो उनका मोबाइल नंबर बंद आया।